भारत

कार सवार 4 लोगों की मौत, हुए हादसे के शिकार

Nilmani Pal
28 Nov 2022 12:54 PM IST
कार सवार 4 लोगों की मौत, हुए हादसे के शिकार
x
बड़ा हादसा

कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गूल संगलदान से उधमपुर जा रही एक निजी कार आज (सोमवार) उधमपुर जिले के चेनानी इलाके में प्रेम मंदिर के पास चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई।

वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को मौके से निकाल लिया गया और उनमें से दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा, "इस दुर्घटना में जामिया मस्जिद संगलदान के इमाम मुफ्ती अब्दुल हामिद और उनके पिता मुहम्मद जमाल दीन सहित चार लोगों की मौत हो गई।"

Next Story