भारत

4 लोगों की मौत, राइस मिल ढह गई, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
18 April 2023 8:59 AM IST
4 लोगों की मौत, राइस मिल ढह गई, मची अफरातफरी
x
देखें VIDEO.
करनाल: हरियाणा के करनाल में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. करनाल में तीन मंजिला इमारत गिरने की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. जबकि 20 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि 150 से अधिक मजदूर वहां रह रहे थे, हादसे के बाद कई लोग खिड़की के जरिए बाहर निकल आए. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. उपायुक्त का कहना है कि जांच कमेटी बनाई गई जो मामले की जांच करेगी.
हादसे के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. बचाव अभियान जारी होने के कारण अब तक 100 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है. करनाल के एसपी शशांक कुमार सावन ने पुष्टि की है कि 4 शव निकाले गए हैं और सभी मृतक प्रवासी मजदूर हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story