
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
हादसा इतना भयावह था कि दो लोग फ्लाईओवर से 80 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में तेज रफ्तार SUV कार ने दो बाइक्स को पीछे से टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना सक्करदरा फ्लाईओवर की है. बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि दो लोग फ्लाईओवर से 80 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे.
जानकारी के मुताबिक, SUV में एक शख्स सवार था. फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार होने के चलते ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही दो बाइक्स को पीछे से टक्कर मार दी. एक बाइक पर पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे. जबकि, दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे.
मरने वालों में बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. जबकि, बाकी अन्य चार लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है.
पुलिस ने बताया कि उन्हें किसी ने फोन पर हादसे की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जबकि, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया. वहीं, SUV कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है.
इससे पहले नागपुर के पास टवेरा कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे. जबकि, एक बच्ची हादसे में बाल-बाल बच गई. जानकारी के मुताबिक, यह कार नागपुर से उमरेड की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में ट्रक से इसकी भीषण टक्कर हो गई. पुलिस ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब टवेरा गाड़ी ट्रक को ओवरटेक कर रही थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





