भारत
घर में भीषण आग लगने से 4 लोगों की मौत, विकराल रूप देख कांप गए लोग
jantaserishta.com
21 Dec 2024 8:05 AM IST

x
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.
देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में शुक्रवार देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत गई. घटना देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र की है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चें शामिल हैं. मकान में ही नीचे के फ्लोर पर डेयरी चलती थी, जिसमें आग लगी और धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया.
कुछ ही देर में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई. दूसरी मंजिल पर रहने वाले पति-पत्नी और दो बच्चों की हुई इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान दिनेश, उनकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग के रूप में हुई है. दिनेश पेशे से कारपेंटर थे और घर के ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी भी चलाते थे. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





