भारत

4 लोगों की मौत, कार और ट्रक में टक्कर, खून से फिर लाल हुई सड़क

jantaserishta.com
25 Dec 2022 3:01 PM IST
4 लोगों की मौत, कार और ट्रक में टक्कर, खून से फिर लाल हुई सड़क
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

हाईवे पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पालनपुर: गुजरात के बनासकांठा में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक हाईवे पर एक कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. एक्सीडेंट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. हाईवे पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
एजेंसी के मुताबिक हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाम हटवाया. थारा थाने के उपनिरीक्षक महेश देसाई ने बताया कि हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे संतालपुर-पालनपुर हाईवे पर रणकपुर गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि पीड़ित थारा से अपने पैतृक गांव जा रहे थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मारी थी. हादसे में चारों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान रामचंद्र वाघेला, योगेंद्र वाघेला, शिवराजसिंह वाघेला और भाविक शाह के रूप में हुई है.
इससे पहले गुजरात के सूरत में चाय की दुकान में तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई थी. पिकअप वाहन बोलेरो की चपेट में आने से चार लोग जख्मी हो गए थे. घटना 17 दिसंबर शाम करीब सवा सात बजे की है. हादसे का वीडियो भी वायरल हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story