भारत
4 लोगों की मौत 13 घायल, रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ‘ब्रेक’
jantaserishta.com
10 March 2025 12:14 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानिए कैसे घटी घटना.
मुंबई: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोमवार तड़के सड़क हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया. जिससे चार मजदूरों की मौत हो गई. जबकि 13 घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोमवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक के पलट जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. घटना पिशोर घाट सेक्शन में हुई, जब गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था.
ट्रक में 17 मजदूर सवार थे. बताया जाता है कि पिशोर घाट पर ट्रक के चालक ने पहियों पर से नियंत्रण खो दिया. जिससे वाहन पलट गया और मजदूर सड़क पर गिर गए एवं गन्ने के ढेर के नीचे फंस गए. इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई और 13 को जिंदा बाहर निकाला गया.
अधिकारी ने बताया कि घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है. जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





