भारत

महिला समेत 4 नक्सली गिरफ्तार, 12 लाख कैश और 14 मोबाइल व कार बरामद

Rani Sahu
11 Jan 2022 3:36 PM GMT
महिला समेत 4 नक्सली गिरफ्तार, 12 लाख कैश और 14 मोबाइल व कार बरामद
x
दिल्ली से बक्सर के रास्ते झारखंड जा रहे एक महिला समेत चार नक्सलियों को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

दिल्ली से बक्सर के रास्ते झारखंड जा रहे एक महिला समेत चार नक्सलियों को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय पुलिस ने चारों से पूछताछ के बाद उन्हें झारखंड पुलिस को सौंप दिया। झारखंड पुलिस ने सभी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के निर्देश पर चारों को लेकर झारखंड के लिए देर शाम तक रवाना हो गई।

बताया जाता है कि सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली की कुछ नक्सली ग्रुप के सदस्य बक्सर के रास्ते दिल्ली से झारखंड जा रहे हैं। इस सूचना पर बक्सर पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। बंगाल नंबर की संदिग्ध कार को पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया तो कार चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने औद्योगिक थाने के समीप सड़क जाम कर चारों को पकड़ लिया। इन सभी ने अपना नाम और पता झारखंड का बताया।
इनकी पहचान धुर्वा (रांची) के निवेश कुमार, खूंटी के शुभम कुमार और सोनपुर (रांची) के ध्रुव कुमार के रूप में की गई। इनके पास से करीब 12 लाख नगदी के साथ 14 मोबाइल बरामद किए गए। इसी बीच झारखंड पुलिस से सत्यापन के दौरान जांच में पीएचलएफआई नक्सली गिरोह के सदस्य होने की जानकारी हाथ लगी। स्थानीय पुलिस ने तत्काल रांची पुलिस से संपर्क कर सूचना दी।
रांची पुलिस ने चारों के खिलाफ नक्सली गिरोह के सदस्य होने की बात बतायी। इसके बाद चारों को हिरासत में ले लिया गया। मंगलवार को रांची पुलिस बक्सर पहुंची। बक्सर पुलिस ने चारों को रांची पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर पुलिस रांची लेकर रवाना हो गई।
गुप्त सूचना के आधार पर महिला समेत नक्सली गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा गया था। चारों को रांची पुलिस के हवाले कर दिया गया है। रांची में इनके खिलाफ मामले हैं। रांची पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


Next Story