भारत

2 मंत्री कोरोना पॉजिटिव, कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को कोरोना जांच कराने का आदेश

jantaserishta.com
5 Jan 2022 10:47 AM IST
2 मंत्री कोरोना पॉजिटिव, कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को कोरोना जांच कराने का आदेश
x
मचा हड़कंप।

पटना: बिहार में नीतीश सरकार की कैबिनेट मीटिंग से पहले दो मंत्री कोविड संक्रमित पाए गए हैं. सीएम नीतीश आज बुधवार को 11.30 बजे कैबिनेट मीटिंग करने वाले थे. जानकारी के मुताबिक, बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी और मंत्री सुनील कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट बैठक से पहले अब सभी मंत्रियों को कोरोना जांच कराकर आने के लिए कहा गया है. फिलहाल बाकियों की रिपोर्ट का इंतजार है.
बिहार में कोविड के मामलों के बढ़ने की वजह से मंगलवार को ही वहां कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे. इसमें नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया था. वहीं श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में एंट्री बैन की गई है. इसके साथ-साथ अब सिनेमाहॉल भी नहीं खुलेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story