भारत

बिग ब्रेकिंग: 4 की मौत हुई, अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट की खबर, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 Oct 2022 1:52 PM IST
बिग ब्रेकिंग: 4 की मौत हुई, अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट की खबर, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

इनमें एक महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं।
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बामोर थाना इलाके के जेतपुरा गांव में दो मंजिला इमारत में स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में आधा दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन और पुलिस की टीम भी लेकर मौके पर पहुंच गई है और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बामोर थाना इलाके के जेतपुरा गांव में दो मंजिल मकान में अवैध तरीके से यह पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। अचानक इसमें विस्फोट होने के कारण पूरा मकान चपेट में आ गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जो अभी मलबे में दबे हुए हैं। मलबे से निकाले गए चार लोगों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मौके पर जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है इस मलबे में आधा दर्जन लोग और कुछ बच्चे भी दबे हुए हैं। मौके पर एसपी आशुतोष बागरी और एसडीओपी व टीआई वीरेंद्र कुशवाहा भी मौजूद हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story