भारत

4 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

jantaserishta.com
23 Oct 2022 8:07 AM IST
4 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा कोहराम।
इटावा: उत्तर प्रदेश के सैफई में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. यहां एक बस डंपर से टकरा गई. हादसे में 45 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. बस यूपी के गोरखपुर से राजस्थान के अजमेर जा रही थी. घायलों को सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं. डंपर में मोरंग (बालू-रेत) भरी हुई थी.
पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार होने वाले लोग जयपुर से बिहार के सिवान शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. एक दिन पहले ही 18 जून को लखनऊ-कानपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसे हुआ था, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी.
तीन दिन पहले 16 जून को बस्ती में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई थी. 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज थाना इलाके के नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकार गई थी. हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे.
इससे पहले 25 मई को यूपी के गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ था. यहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक गाड़ी पलट गई थी, जिससे गाड़ी में आग लग गई थी. इस आग में जलकर 2 लोगों की मौत हो गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story