भारत
4 लोगों की मौत, सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच गोलीबारी, इलाके में अफरातफरी
jantaserishta.com
20 Nov 2022 10:49 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
6 लोगों को गोली लगी है.
धनबाद : धनबाद के बाघमारा डुमरा में सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. घटना में 6 लोगों को गोली लगी है, जिनमें 4 की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
कोयला चोरों का गिरोह घातक हथियारों से लैस होकर बाघमारा के डुमरा कोयला साइडिंग में चोरी करने के नीयत से पहुंचा था. सीआईएसएफ की टीम ने चोरों को चेतावनी भी दी. लेकिन जवाब में कोयला चोरों ने सीआईएसएफ पर हमला कर दिया. जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी होने लगी. इस मुठभेड़ में 4 कोयला चोरों की गोली लगने से मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए .
घटनास्थल से सीआईएसएफ ने सभी को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया. दो घायलों की स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया है. फिलहाल कोयला साइडिंग में पुलिस समेत दूसरे सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





