खौफनाक सड़क हादसे में 4 की मौत: ट्रेलर ने बलेनो और स्विफ्ट कार को अपनी चपेट में लिया, ऐसा मंजर कभी नहीं देखा होगा

रामगढ़. रांची एनएच-33 पर भीषण सड़क दुर्घटना (Ranchi NH-33 Road Accident) में चार लोगों की मौत की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि अनियंत्रित हैवी टेलर ने आधा दर्जन गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिस वजह से यह भयानक हादसा हो गया. हेवी ट्रेलर ने दो मोटरसाइकिल समेत 3 कार,एक टर्बो ट्रक को रौंद दिया. घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है. हैवी ट्रेलर रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया. दुर्घटना के बाद रांची-रामगढ़ फोर लेन (Ranchi-Ramgarh Four Lane) पर भीषण जाम लग गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





