
गुजरात के अहमदाबाद में एक टेक्सटाइल गोदाम में बुधवार को आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार, आग में इमारत का एक हिस्सा गिरने से ये मौतें हुई हैं। अभी भी कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं, वहीं अस्पताल भेजे गए लोगों में से भी कुछ की हालत नाजुक है। पिपलाज रोड के नानूकाका एस्टेट में स्थित इस गोदाम में लगी आग के बीच से तीन लोगों को बचाया गया था। फिलहाल मिली खबरों के अनुसार, इस हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है।
पिपलाज रोड के नानूकाका एस्टेट में स्थित इस गोदाम में लगी आग में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। ऐसी आशंका है कि अभी मरने वालों की संख्या में बढ़तरी हो सकती है। या खबरों के अनुसार आग में इमारत का एक हिस्सा गिरने से ये मौतें हुई हैं। अभी भी कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं, वहीं अस्पताल भेजे गए लोगों में से भी कुछ की हालत नाजुक है।
अहमदाबाद फायर ऐंड इमर्जेंसी सर्विस के प्रमुख के अनुसार, ऐसी जानकारी मिली है कि पास की केमिकल यूनिट में पहले धमाका हुआ इसके बाद इस टेक्स्टाइल गोदाम की इमारत गिर गई साथ ही उसमें आग भी लग गई। 12 अग्निशमन गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि यूनिट में फायर सेफ्टी सिस्टम भी नही था।
ऐसी चर्चा है कि केमिकल यूनिट में पहले लगातार 5 धमाके हुए। कपड़े के गोदाम के मालिक का आरोप है कि यह केमिकल फैक्ट्री अवैध तौर पर चलाई जा रही थी। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य के साथ घटनास्थल की फरेंसिक जांच भी चल रही है।
Gujarat: Four people dead in fire at textile godown on Piplaj Road, Ahmedabad https://t.co/LxWzMWAdsP
— ANI (@ANI) November 4, 2020
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





