भारत

4 मौत और 4 लोग घायल, कार खाई में गिरी, मचा कोहराम

jantaserishta.com
24 July 2022 5:32 PM IST
4 मौत और 4 लोग घायल, कार खाई में गिरी, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

रामबन: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक SUV कार खाई में गिर गई. हादसे में 2 की मौके पर मौत हो गई. जबकि 2 घायलों की अस्पताल में जान गई. 4 घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. उपराज्यपाल ने हादसे पर दुख जताया है.

ये हादसा रामबन जिले के रामसू इलाके में हुआ. जानकारी के मुताबिक, रविवार को हिगनी-बदरकूट बेल्ट में एक लिंक रोड पर SUV कार खाई में गिरी है. ये खाई करीब 1 हजार फीट गहरी है. हादसे के बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. मौके पर दो लोगों की मौत हो चुकी थी. बाकी 6 घायल अवस्था मिले. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
SUV कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. बताया गया कि ये कार रामसू के सब-डिवीजन नील से शगन जा रही थी, तभी सड़क से फिसलकर 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरी. दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. चार घायलों को दक्षिण कश्मीर के जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया है.
हादसे पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने दुख जताया है. उनके ऑफिस की तरफ से ट्वीट किया गया है और कहा- रामबन में हुए भीषण सड़क हादसे से अत्यंत व्यथित हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story