Top News

4 किलो चरस पकड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 Dec 2023 9:15 PM IST
4 किलो चरस पकड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार
x

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की मेरठ यूनिट और रमाला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चरस की तस्करी करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 4 किलो 230 ग्राम चरस जब्त कर आरोपी कपिल, अरविंद और शिवकुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी मुजफ्फरनगर, बागपत और गाजियाबाद जिले के रहने वाले हैं।

बड़ौत क्षेत्राधिकारी (सीओ) युवराज सिंह ने रविवार को बताया कि उन्हें आरोपियों के बारे में नशे की खरीद-फरोख्त करने गुप्त सूचना मिली थी कि रमाला थाना अंतर्गत टांडा रोड के पास आरोपी नशे की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इसका एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की मेरठ यूनिट और थाना रमाला पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक कार से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ तीन नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा, टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त करते हैं। वह बागपत, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर और शामली जिले में महंगे दामों में बेच कर आर्थिक लाभ कमाते हैं। इस अभियान में उनके कब्जे से 4 किलो 230 ग्राम चरस और एक इर्टिंगा कार को जब्त किया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 4 लाख 50 हजार रुपये है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story