भारत

भारतीय सेना के 5 जवान शहीद, गाड़ी में लगी आग

jantaserishta.com
20 April 2023 4:02 PM IST
भारतीय सेना के 5 जवान शहीद, गाड़ी में लगी आग
x
देखें VIDEO.
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड का इस्तेमाल किए जाने के कारण सेना की गाड़ी में आग लगने से सेना के पांच जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल हो गया। सेना ने कहा, आज दोपहर लगभग 3 बजे क्षेत्र में भारी बारिश और कम ²श्यता का फायदा उठाते हुए अज्ञात आतंकवादियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की।
सेना ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के संभावित इस्तेमाल के कारण वाहन में आग लग गई। इस क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवानों ने इस घटना में अपनी जान गंवा दी है।
सेना ने कहा कि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल सैनिक को तुरंत सेना के अस्पताल में ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है। अपराधियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story