भारत
अवैध रूप से बीफ ले जाने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ता सहित 4 गिरफ्तार
jantaserishta.com
23 Jun 2023 1:03 PM IST

x
पुलिस का बयान आया.
बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस ने अवैध तरीके से बीफ ले जाने और रंगदारी मांगने के आरोप में एक स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना राज्य की राजधानी में आरएमसी यार्ड पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई।
पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में सुंकादकट्टे इलाके से कांग्रेस नेता प्रशांत और उसके सहयोगी सोमू गौड़ा को गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध रूप से बीफ ले जाने के मामले में खाजा मोहिउद्दीन और उमेश की भी गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 21 जून को हुई। खाजा मोहिउद्दीन और उमेश ने मगदी शहर से बीफ खरीदकर, उसे एसयूवी में बेंगलुरु के शिवाजीनगर इलाके में ले जा रहे थे, तभी प्रशांत और उसके दोस्तों ने तुमकुरु रोड पर वाहन को रोका और उनके साथ झगड़ा किया। प्रशांत को जब पता चला कि कार में बीफ ले जाया जा रहा है तो उसने उसके एवज में दो लाख रुपये की मांग करते हुए मोहिउद्दीन और उमेश के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रशांत और सोमू गौड़ा को रंगदारी मांगने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं उमेश और मोहिउद्दीन की बीफ के अवैध परिवहन के आरोप में गिरफ्तारी की गई है। पुलिस इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच में जुटी है।
Tagsबेंगलुरु पुलिसबेंगलुरुकर्नाटककर्नाटक पुलिसबीफकांग्रेस कार्यकर्ताBengaluru PoliceBengaluruKarnatakaKarnataka PoliceBeefCongress workers
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





