
उत्तरप्रदेश: यूपी सरकार ने चार आईएएस व पांच पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 13 आईएएस अफसरों को पदोन्नति दी गई है। इनमें दो आईएएस अफसरों को सचिव के पद पर पदोन्नति मिली है। आरपी सिंह एमडी यूपीएसटीसी से विशेष सचिव गृह, राजेश कुमार राय एसीईओ यूपीएसआईडीए से विशेष सचिव गृह , शिवाकांत द्विवेदी विशेष सचिव अल्पसंख्यक से विशेष सचिव गृह व राकेश कुमार मालपानी विशेष सचिव औद्योगिक विकास एवं अनस्थापना से विशेष सचिव गृह बनाए गए हैं। पांच पीसीएस अफसरों में एसडीएम नवोदिता शर्मा फिरोजाबाद से मैनपुरी, अरुण कुमार मिश्रा श्रावस्ती से बलिया, अशोक कुमार प्रथम चंदौली से रायबरेली, आशीष कुमार मिश्रा पीलीभीत से रायबरेली और आत्रेय मिश्रा गोंडा से बलिया भेजे गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





