भारत

4 श्रद्धालुओं की मौत, सड़क किनारे खड़ी बस में जा घुसा ट्रैवलर, मच गई चीख पुकार

jantaserishta.com
16 Feb 2025 10:11 AM IST
4 श्रद्धालुओं की मौत, सड़क किनारे खड़ी बस में जा घुसा ट्रैवलर, मच गई चीख पुकार
x
देखें मंजर.
बाराबंकी: बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां एक खराब खड़ी बस से एक मिनी बस अनियंत्रित होकर भिड़ गई. जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ये मिनी बस श्रद्धालुओं को लेकर महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही थी.
जानकारी के अनुसार यह हादसा बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 21/7 पर हुआ. जहां खराब खड़ी बस में तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर भिड़ गई. मिनी बस में 18 लोग सवार थे. सभी महाराष्ट्र से अयोध्या जा रहे थे.
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है. हादसे को लेकर बाराबंकी के एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दुखद हादसा हुआ है. जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हुई है. महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही मिनी बस में 18 लोग सवार थे.
फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयानक था कि बस में मिनी बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.
शनिवार को भी प्रयागराज में भीषण हादसा हुआ था. जहां मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर एक बोलेरो और बस में भिड़ंत हो गई थी. जिससे बोलेरो में सवार 10 लोगों की मौत हो गई थी. बोलरो में सवार सभी यात्री छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के थे. जो महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे. वहीं, बस में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के राजगढ़ के थे, जो महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे. हादसे में बस में सवार 19 लोग घायल हो गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story