भारत

4 मौतें: ग्राउंड फ्लोर पर सो रहा था परिवार, तभी...VIDEO

jantaserishta.com
19 July 2023 10:33 AM IST
4 मौतें: ग्राउंड फ्लोर पर सो रहा था परिवार, तभी...VIDEO
x
दो लोगों की हालत गंभीर है।
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बुधवार को एक मकान का लिंटर गिर गया। इसके मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के शवों को निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।
स्याना के क्षेत्राधिकारी भास्कर ने बताया कि नरसेना थाना क्षेत्र मवई में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से चार लोगों की दब कर मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पड़ोसियों के अनुसार मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को ही लिंटर डाला गया था। परिवार के सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे।
देर रात हुए हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलते ही सीओ समेत अन्य अधिकारियों की कई टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story