
x
बड़ा खुलासा पढ़ें.
मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर आ रही है. जयपुर मुंबई पैसेंजर ट्रेन में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है. यह ट्रेन गुजरात से मुम्बई आ रही थी. मरने वालों में एक RPF का ASI सहित 3 यात्री है. RPF के कॉन्स्टेबल चेतन ने ही सबको गोलिया मारी हैं. गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई. मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन में लाया गया है.
घटना जयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12956) के कोच नंबर बी 5 में हुई है. यह घटना आज सुबह 5.23 बजे घटी. आरपीएफ का जवान और एएसआई दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे. इसी दौरान कांस्टेबल चेतन ने एएसआई पर अचानक गोली चला दी, जिससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया. बताया जा रहा है कि कांस्टेबल मानसिक रूप से बीमार था. लेकिन सवाल उठ रहा है कि अगर उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी तो फिर उसे ड्यूटी पर क्यों तैनात किया गया था?
पुलिस के बयान के मुताबिक, '31.7.23 को सुबह 5.23 बजे ट्रेन संख्या 12956 जयपुर एस में सूचना मिली कि बी 5 में गोली चली है. पता चला कि एस्कॉर्ट ड्यूटी में सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई टीका राम पर गोली चलाई है. ट्रेन बोरिवली रेलवे स्टेशन (बीवीआई) पहुंच गई है और अग्रिम सूचना के अनुसार एएसआई के अलावा 3 नागरिकों के हताहत होने की भी सूचना है. सीनियर डीएससी बीसीटी साइट पर आ रहे हैं. उक्त सिपाही को पकड़ लिया गया है. डीसीपी नॉर्थ जीआरपी को सूचना दे दी गई है. विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है.'
यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी की मंशा क्या थी और क्यों उसने यह गोली क्यों चलाई. गनीमत ये रही कि इस गोलीबारी में और अधिक यात्री हताहत नहीं हुए. जैसे ही चलती ट्रेन में गोलीबारी हुई ट्रेन में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस ट्रेन के यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
Tagsजयपुर मुंबई पैसेंजर ट्रेनट्रेनट्रेन में फायरिंगट्रेन गोलीबारीरेलवेमहाराष्ट्रपालघरआरपीएफ जवानएएसआईआरपीएफjaipur mumbai passenger traintraintrain firingrailwaymaharashtrapalgharrpf jawanasirpf
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





