भारत

4 की मौत, रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, VIDEO

jantaserishta.com
5 Nov 2025 10:59 AM IST
4 की मौत, रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, VIDEO
x
देखें वीडियो.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 4 श्रद्धालु यात्रियों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रद्धालु चोपन-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन से प्लेटफॉर्म नंबर चार पर उतरे थे. स्टेशन पर जल्दबाजी में यात्री रेलवे ट्रैक पार करने लगे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन (कालका मेल) की चपेट में आ गए.
रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह भीषण हादसा हुआ और श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. सभी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. इस घटना के बाद चुनार रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म और ओवरब्रिज का ही इस्तेमाल करें.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि शवों के चीथड़े उड़ गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. जीआरपी और आरपीएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल पहुंच गईं. उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. सीनियर अधिकारी मौके पर जाकर घटना का जायजा ले रहे हैं.
वहीं, चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर और तत्काल इलाज मुहैया करवाया जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null