भारत

4 की मौत...अचानक से बहने लगे 10 युवक, सावन की पहली सोमवारी पर गए थे सभी

jantaserishta.com
22 July 2024 10:23 AM IST
4 की मौत...अचानक से बहने लगे 10 युवक, सावन की पहली सोमवारी पर गए थे सभी
x
लोगों की और से मुआवजे की मांग की जा रही है।
भागलपुर: आज सावन की पहली सोमवारी है। श्रावणी मेला की शुरुआत के साथ ही बिहार समेत पूरे देश में लोग शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। इस बीच बिहार के भागलपुर में गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया है जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। घटना नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर जहाज घाट की है। तीन युवकों का शव बरामद कर लिया गया है एक डेड बॉडी को को खोजा जा रहा है। घटना से इलाके में मातमी माहौल छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। सोमवारी गंगा स्नान के दौरान यह हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की जान चली गई। मृतक स्थानीय हैं। उनका परिचय नहीं दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कल 10 लोग गंगा नदी की तेज धार में बह गए थे लेकिन, स्थानीय लोगों की चुस्ती फुर्ती और डूब रहे युवकों में से 6 को बाहर निकाल लिया गया। चार लोगों को नहीं बचाया जा सका। जानकारी के मुताबिक यह लोग स्थानीय हैं और नवगछिया के मथुरापुर जहाज घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा घाट पर खतरे के निशान पर बैरिकेडिंग की गई है लेकिन यह लड़के उसके पर गंगा नदी के भीतर चले गए। तेज धार में पहुंचने के बाद खुद को संभाल नहीं पाए और बहने लगे। किनारे पर खड़े लोगों ने शोर मचाया तो सभी युवक बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। स्थानीय गोताखोरों ने मदद की तो 6 लोग निकल गए जबकि चार की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन छह में से दो की हालत खराब है। डूबकर मौत के शिकार लोगों के परिजनों के लिए स्थानीय लोगों की और से मुआवजे की मांग की जा रही है। प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
घटनास्थल पर नवगछिया के सीईओ विशाल अग्रवाल और थाना अध्यक्ष महेश कुमार समेत कई सरकारी पदाधिकारी पहुंच गए हैं। डूबे हुए एक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफी की टीम को लगाया गया है। गंगा नदी की धारा तेज होने के कारण राहत बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story