भारत

4 बदमाश मारे गए, पुलिस ने किया एनकाउंटर

Nil dhankar
21 Jan 2025 7:54 AM IST
4 बदमाश मारे गए, पुलिस ने किया एनकाउंटर
x

यूपी। उत्तर प्रदेश के शामली में मेरठ STF ने बड़ा एक्शन किया है. यहां जिले के झिनझिना थाना इलाके में मुस्तफा कग्गा गैंग के अरशद समेत 4 बदमाशों से एनकाउंटर हुआ. बाद में चारों की मौत हो गई. अरशद, मंजीत, सतीश और एक अज्ञात के साथ हुई इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर सुनील को भी गोली लगी है. उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर किया गया है.

बताते चलें कि चारों में से अरशद थाना बेहट, सहारनपुर से लूट के एक मामले में वांटेड था। उस पर एडीजी जोन द्वारा एक लाख का इनाम भी रखा गया था। इसके अलावा भी अरसद पर लूट, डकैती और हत्या के एक दर्जन भर मामले दर्ज थे.

Next Story