मदरसा में 4 देशी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बांका. गुप्त सूचना के आधार पर धोरैया प्रखंड स्थित करहरिया के एक मदरसा से चार देशी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. धोरैया पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि जामिया अरबिया तालीमुन मदरसा से खुले एक रूम से जिसमें पुआल की कुटी रखी हुई थी, उसके अंदर बोरे में छिपाकर रखे गए हथियार रखे गए हैं. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की जिसमें ये अवैध हथियार बरामद किए गए. हथियार बरामद होने की खबर से क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. आम लोग हथियार बरामदगी की मामले की अच्छे ढंग से सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच करने की मांग कर रहे हैं. इस बाबत फिलहाल स्थानीय पुलिस कुछ बोलने से बच रही है. वहीं, मदरसा का संचालक किसी की साजिश बता रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





