भारत
4 बच्चों को मार डाला, हत्याकांड ने सनसनी मचाई, मां हुई गायब
jantaserishta.com
2 May 2026 9:13 PM IST

x
पहुंची भारी पुलिस फोर्स.
अंबेडकरनगर: यूपी के अंबेडकरनगर में चार बच्चों की हत्या की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई। चार मंजिला घर के अंदर से चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिले हैं। घटना की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। चारों बच्चों की हत्या किसने की? पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल मां पर बच्चों की हत्या का शव गहरा रहा है। मां घर से फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है।
घटना अपराह्न करीब तीन बजे के बाद अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में हुई। पुलिस को एक चार मंजिला मकान से चार बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चार मंजिला मकान के एक कमरे में बच्चों के शव पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान सफीक (14 वर्ष), सऊद (10 वर्ष), उमर (8) और बयान बानो (6 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक मोहम्मद नियाज पिछले एक वर्ष से रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रह रहा है। घटना के समय बच्चों की मां गाजिया खातून घर पर मौजूद थी, जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस को हत्या में मां की संलिप्तता का शक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चों की हत्या में मां का हाथ है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। यह भी बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता द्वारा दूसरी शादी किए जाने की चर्चा के कारण गाजिया खातून तनाव में रहती थी। वहीं, संपत्ति विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार महिला की तलाश में टीमें जुटा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
एक साथ तीन बच्चों के खून से लथपथ शव मिलने से पूरा इलाका दहल गया। चर्चा है कि मां ने बच्चों की हत्या की है। बच्चों का चेहरा बुरी तरह कुचला गया था। बच्चों की हत्या करने के बाद मां फरार हो गई। आरोप है कि महिला ने अपने पति का गुस्सा गुस्सा बच्चों पर निकाला है। पिछले कई सालों से महिला का पति सऊदी अरब में रह रहा है। वहीं उसने किसी पाकिस्तानी महिला से निकाह कर लिया है। इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो वह आग बबूला हो गई। महिला तब से तनाव में रह रही थी। मौका पाते ही उसने ईंट से कूचकर बच्चों को मार डाला और फिर बालकनी से कूदकर भाग गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





