भारत

नदी में 4 बच्चे डूबे, रक्षाबंधन पर कई घरों में मातम, VIDEO

jantaserishta.com
30 Aug 2023 3:34 PM IST
नदी में 4 बच्चे डूबे, रक्षाबंधन पर कई घरों में मातम, VIDEO
x
भारी भीड़ जमा हो गई।
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पैलानी क्षेत्र में पांच बच्चे नदी में डूब गए। जिसमें चार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश की। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया, थाना पैलानी अंतर्गत ग्राम गुरगवा मजरा सिंधन पुरवा में बुधवार सुबह लगभग 9 बजे सूचना मिली कि 5 बच्चे नदी में डूब गए हैं।
तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को निकला। उनको नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर उनको मृत बता दिया गया। एक बच्चा अभी भी मिसिंग है। जिसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना बांदा के पैलानी थाना अंतर्गत सिंधनकला गांव के गुरगवा मजरा का है।
बताया जा रहा है विसर्जन करते सभी बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। जिसके बाद एक-एक करके वो डूबने लगे। आसपास खड़े लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया। जिसके बाद बच्चों की तलाश शुरू की गई। डूबने वाले एक बच्चे के परिजन ने बताया, हमारी बच्ची कजलिया के लिए गई हुई थी। लेकिन, उस समय उसके साथ कोई बड़ा आदमी नहीं था। उनको जानकारी मिली की बच्चे डूब गए हैं। हम लोग मौके पर गए और पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में नदी में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story