भारत

बाप रे! 4 बच्चों की मौत, खेलते-खेलते कार के अंदर गए, निकली लाशें

jantaserishta.com
4 Nov 2024 5:54 PM IST
बाप रे! 4 बच्चों की मौत, खेलते-खेलते कार के अंदर गए, निकली लाशें
x
मचा कोहराम.
अमरेली: क्या आपको भी अपने बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर काम से बाहर जाना पड़ता है? तो आपको और सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि गुजरात से एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया जिसने झकझोर कर रख दिया है। यहां चार बच्चों ने खेल-खेल में खुद एक कार के अंदर बंद कर लिया, जिसके चलते दम घुटने से चारों की मौत हो गई। घटना उस वक्त की है जब माता-पिता बच्चों को छोड़कर काम पर बाहर गए थे। घर वापस लौटे तो उन्हें कार के अंदर ही चारों बच्चों के शव मिले। मामला अमरेली तालुका के रंधिया गांव का है। चारों बच्चों की उम्र 2 से सात साल के बीच की बताई जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि यह घटना शनिवार को अमरेली के रंधिया गांव में हुई और इसमें जान गंवाने वाले बच्चे मध्य प्रदेश के रहने वाले एक कृषि श्रमिक पति-पत्नी के थे। घटना के वक्त माता-पिता घर पर नहीं थे। बच्चे खेल-खेल में कार के अंदर लॉक हो गए और फिर काफी कोशिशों के बाद भी बाहर नहीं आ पााए। आखिर में दम घुटने के चलते चारों की मौत हो गई।
देसाई ने कहा, माता-पिता सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने सात बच्चों को घर पर छोड़कर भरत मंदानी के खेत में काम करने चले गए थे। चार बच्चे घर के पास खड़ी खेत मालिक की कार में बैठ गए।देसाई ने बताया कि चारों पीड़ित दो से सात साल की उम्र के थे और उन्होंने कार को अंदर से बंद कर लिया था, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जब बच्चों के माता-पिता और कार मालिक शनिवार शाम को वापस आए, तो उन्हें चार बच्चों के शव मिले। देसाई ने बताया कि घटना के संबंध में अमरेली (तालुका) थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। जान गंवाने वालों बच्चों में सात और चार साल की 2 लड़कियां सुनीता और सावित्री और 2 और पांच साल के 2 लड़के कार्तिक और विष्णु शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story