
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
बड़ा हादसा हो गया है।
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक मकान ढहने से तीन बहनों और एक भाई की मौत हो गई है। घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक कमरे में 3 बहनें अपने एक भाई और मां के साथ रात के वक्त सो रही थीं। इसी दौरान यह भयानक हादसा हुआ है। रात को यह मकान भरभरा कर धाराशायी हो गया, जिसके बाद एक कमरे में सो रहे चारों बच्चों की मौत हो गई है। हादसे में इन बच्चों के माता-पिता घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, धौलपुर जिले के मनिया कस्बे में मकान ढहने से चार बच्चों की मौत हो गई है। एक परिवार मकान के अंदर सो रहा था उसी दौरान मकान ढह कर गिर गया। मकान में सो रहे चार भाई-बहनों की मलबे में दबने से मौत हो गई। वही पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
यह घटना देर रात करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है। जब मनिया कस्बे में रहने वाला प्रमोद नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और चार छोटे बच्चों के साथ मकान में सो रहा था। कई दिनों से हुई लगातार बरसात की वजह से मकान में नमी आ गई थी। प्रमोद के सभी 4 बच्चे और पत्नी एक कमरे में सो रहे थे। मकान के मलबे में दबने से चार भाई-बहनों की मौत हुई। इनमें सभी की उम्र 3 महीने से 5 वर्ष तक है। एक बड़े हादसे के बाद पूरे कस्बे में शोक का माहौल व्याप्त है।
मकान मालिक प्रमोद ने बताया कि विगत कई दिनों से हुई बरसात की वजह से मकान के अंदर नमी आ गई थी। मेरी पत्नी और चारों बच्चे कमरे के अंदर सो रहे थे। मैं बरामदे में सोया हुआ था। देर रात यह भयानक घटना हुई है। घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वही माता-पिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





