भारत

अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

jantaserishta.com
8 Feb 2026 10:28 AM IST
अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
x
फर्जी पहचान के सहारे यहां रह रहे थे.
मुंबई: मुंबई पुलिस की कुरार इकाई को अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मलाड पूर्व के पठानवाड़ी इलाके में छापेमारी कर चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे यहां रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार, कुरार पुलिस स्टेशन के एटीसी (एंटी-टेरर सेल) अधिकारी को सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक मलाड ईस्ट के पठानवाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे हैं और नकली दस्तावेजों के आधार पर स्थानीय पहचान बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कुरार पुलिस और एटीसी टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 2 से 6 फरवरी के बीच इलाके में कई स्थानों पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान चार संदिग्धों को मौके से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सभी ने खुद को बांग्लादेश का नागरिक स्वीकार किया। प्रारंभिक जांच में उनके पास से बांग्लादेश से संबंधित कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए, जिनमें स्थायी निवास प्रमाणपत्र, नागरिकता प्रमाणपत्र और बांग्लादेश का नेशनल आईडी कार्ड शामिल है।
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग मलाड पूर्व के पठानवाड़ी इलाके में रह रहे थे और छोटे-मोटे व्यवसाय कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश कर लंबे समय से यहां रह रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, संबंधित प्राधिकरणों से 'रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर' प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है और सभी को बांग्लादेश वापस भेजने (डिपोर्टेशन) की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीसीपी महेश चिमटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावड़े ने इस अभियान की निगरानी की। कुरार पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध घुसपैठ के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story