भारत

बुजुर्ग की दाढ़ी नोचने के मामले में 4 गिरफ्तार, पेचकस गैंग ने की थी वारदात

jantaserishta.com
25 Jan 2023 11:45 AM IST
बुजुर्ग की दाढ़ी नोचने के मामले में 4 गिरफ्तार, पेचकस गैंग ने की थी वारदात
x
1000 कारों, ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों, 12000 मोबाइल की जांच की है।
नोएडा (आईएएनएस)| सुप्रीम कोर्ट की दखल पर 18 महीने बाद सांप्रदायिक हमले का एक मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों पेचकस गैंग के बदमाश हैं। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद मामला दर्ज होने के दसवें दिन इन्हें गिरफ्तार किया है। इनको पकड़ने के लिए पुलिस ने करीब 1000 कारों, ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों, 12000 मोबाइल की जांच की है। जिसके बाद पुलिस को यह सफलता मिली है।
इस मामले में पुलिस ने बुलंदशहर निवासी शिवकुमार, दीपक, ग्रेटर नोएडा निवासी बबलू और ट्विंकल को गिरफ्तार किया है। पेचकस गिरोह के चारों बदमाश कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे। मिली जानकारी के मुताबिक गिरोह का एक बदमाश पहले से ही जेल में बंद है जो 4 जुलाई 2021 के दिन हुई घटना में इन बदमाशों के साथ था। आनंद नाम का यह बदमाश गुरुग्राम जेल में बंद है।
दरअसल दिल्ली के जाकिर नगर निवासी काजिम अहमद 4 जुलाई 2021 की सुबह सेक्टर 37 से बॉटेनिकल गार्डन पहुंचे थे। उन्हें अलीगढ़ जाने के लिए एक कैब सवार बदमाशों ने लिफ्ट दिया था। इसके बाद 4 बदमाशों ने कार लॉक कर उनकी पिटाई की और पेचकस से मारकर घायल कर दिया। कुछ देर में ही उनकी पहचान देखकर टिप्पणी करने लगे और कई बार उनकी दाढ़ी भी नोची थी। उस वक्त इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी जब सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल दिया तो आनन-फानन में 15 जनवरी 2023 को कोतवाल सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और अब करीब 18 महीने के बाद जांच की गई तो बदमाशों को पकड़ा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story