भारत
4 अफ्रीकियों को दबोचा गया, हुआ ऐसा खुलासा की मचा हड़कंप
jantaserishta.com
1 Dec 2022 12:32 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
2 लाख ईमेल आईडी और एक लाख मोबाइल फोन नंबर मिले हैं.
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस की साइबर सेल के अधिकारियों ने 4 अफ्रीकियों को गिरफ्तार किया है. जॉब का फर्जी रैकेट चलाने वाले इन लोगों के ठिकाने पर पुलिस ने छापेमारी की तो हैरान रह गई. इन लोगों के पास तकरीबन 2 लाख ईमेल आईडी और एक लाख मोबाइल फोन नंबर मिले हैं. इन्हीं आईडी और फोन नंबरों के जरिए आरोप ऑनलाइन फ्रॉड को अंजाम दिया करते थे.
2 महिलाओं समेत चारों आरोपी जाम्बिया, यूगांडा, नामीबिया और घाना से हैं. अधिकारियों ने बताया कि ये लोग स्टूडेंट वीजा पर भारत आए थे और इनमें से तीन का वीजा एक्सपायर भी हो चुका था.
पुलिस ने ये जांच तब शुरू की जब एक शख्स ने खुद के साथ हुए साइबर क्राइम को लेकर मुंबई के बीकेसी में साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी. शख्स का आरोप था कि अप्रैल- जुलाई में अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 26 लाख रुपये लूटे गए थे. इंटरनेट के लिए वाईफाई राउटर प्रयोग करने वाले चार में से एक आरोपी को ट्रैक करने में पुलिस सफल रही और पुणे में उसने चारों आरोपियों का दबोच लिया. ये सभी आरोपी 22 से 32 की उम्र के बीच के हैं.
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के डेटाबेस में तकरीबन 2 लाख ईमेल आईडी और एक लाख मोबाइल फोन नंबर मिले हैं जिनकी मदद से वे लोगों को ठगा करते थे. इसके अलावा पुलिस ने इन लोगों से 14 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, अलग- अलग देशों के पासपोर्ट, 3 इंटरनेट राउटर, अलग- अलग बैंक के 17 चेक बुक, 115 सिम कार्ड, 40 फर्जी रबर स्टैंप, 6 अलग- अलग बैंकों के अकॉउंट्स की डीटेल बरामद किए हैं. मामले में आईपीसी की धारा 420 (ठगी) और 120-बी (साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





