39 साल की ट्रांसजेंडर महिला बनी पार्षद, मिले इतने वोट

वेल्लोर: तमिलनाडु के वेल्लोर जिले (Vellore District, Tamil Nadu) की 39 साल की आर. गंगा (R. Ganga) राज्य की पहली ट्रांसजेंडर महिला (Transgender) बन गई हैं, जिन्होंने शहरी निकाय चुनाव में जीत हासिल की हैं. गंगा ने वेल्लोर सिटी नगर निगम (VCMC) के वार्ड 37 से डीएमके (DMK) के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उन्हें इस चुनाव में कुल 2,131 मत मिले. हांलाकि, जीत का मार्जिन सिर्फ 15 मतों का है, मगर गंगा की यह जीत कई मायनों में अहम है. समाज में बदलते सोच की जीत है. उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया. तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय (TN urban polls) चुनाव 19 फरवरी को 21 निगमों, 138 नगर पालिकाओं और 489 नगर पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





