भारत

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 37वां दिन, प्रतापगढ़ पहुंचे राहुल गांधी

Admin4
19 Feb 2024 9:41 AM GMT
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 37वां दिन, प्रतापगढ़ पहुंचे राहुल गांधी
x
राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित किया

प्रतापगढ़। राहुल गांधीकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रतापगढ़ पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत। राहुल को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। खुली जीप के ऊपर खड़े होकर राहुल लोगों का अभिवावादन स्वीकार कर रहे हैं।

शहर में कई स्थानों पर राहुल गांधी के ऊपर फूल बरसाए गए। उनके साथ वाहन पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, मोना मिश्रा आदि हैं। | भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उम़ड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश में 50 फीसदी पिछड़ी जाति और 15 फीसदी दलित लोग रहते हैं। भारत में आदिवासियों की संख्या आठ प्रतिशत है। मोदी सरकार आदिवासी, दलित और पिछड़ी जाति के लोगों का हर मारने का कार्य कर रही है।
राहुल ने जनता को संबोधित करते हुए मौजूदा बीजेपी सरकार, खासकर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला
राहुल गांधी ने कहा, देश में 50 पर्सेंट ओबीसी और 15 पर्सेंट दलित रहते हैं। वहीं आदिवासियो की संख्‍या 8 पर्सेंट है। मोदी सरकार इन सभी लोगों को शोषण कर रही है। राहुल ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, जब मोदी पैदा हुए थे तो वह जनरल कैटिगरी में थे। साल 2000 में उनकी जाति‍ को ओबीसी में डाला गया। लेकिन आपको यह जानकारी मीडिया में कोई नहीं देगा।
राहुल ने आगे कहा कि पीएम मोदी को बजट की कोई जानकारी नहीं है। आज केवल 90 लोग देश की सरकार चला रहे हैं। मोदी के पास बैठे लोग तय करते हैं कि बजट का पैसा कहां जाएगा। मोदी को सिर्फ भाषण देना आता है। वह नफरत फैलाना जानते हैं। उन्‍हें अडाणी और अंबानी ने वहां बैठाया है।
राहुल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, आज नहीं तो कल 73 पर्सेंट जनता जाग जाएगी। मेरा काम इन 73 पर्सेंट लोगों को सोने की चिड़‍िया में से धन दिलवाने का है। मै आपको वह अधिकार दिलाकर ही रहूंगा।


Next Story