भारत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: 1 बजे तक 37.25 प्रतिशत मतदान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
10 May 2023 1:50 PM IST
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: 1 बजे तक 37.25 प्रतिशत मतदान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाया ये आरोप
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. 1 बजे तक 37.25% मतदाताओं ने अपना वोट डाला.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव पर पूरे देश की नजर है. एक तरफ जहां खूब पैसे बांटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों का प्यार है. मुझे विश्वास है कि 13 मई को भाजपा को सबक मिलेगा.
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा में ऑटो चलाया. इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई. इस सीट पर बीजेपी ने डीके शिवकुमार के विरुद्ध आर अशोक तो जद (एस) ने बीआर रामचंद्र का चुनाव मैदान में उतारा है. कन्नड़ अभिनेता डाली धनंजय ने अपने परिवार के साथ अरसीकेरे के कालेनहल्ली गांव में वोट डाला. इसी तरह अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने उडुपी में अपना वोट डाला. उधर अभिनेता उपेंद्र राव ने बेंगलुरु में मतदान किया. वह भी अपने परिवार के साथ वोट देने गए थे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोग बीजेपी सरकार को बदलना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि भ्रष्टाचार को दूर करने वाली और विकास करने वाली सरकार आए, इसलिए लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आए. कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ 130-135 सीटें जीतेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story