भारत
यहां ठेला लगाने के लिए 370 पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं ने किया आवेदन
jantaserishta.com
4 Jan 2023 5:34 PM IST

x
DEMO PIC
भाई बेरोजगारी की हद है...
नैनीताल (आईएएनएस)| नैनीताल में ठेला फड़ लगाने को लेकर 370 से अधिक लोगों ने नगर पालिका में आवेदन पत्र जमा किए हैं। इनमें से दो दर्जन से अधिक युवा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट हैं। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट भी अब ठेला लगाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। आलोक उनियाल ने बताया कि पालिका ने शहर में वेंडर जोन घोषित कर शहर में फड़ लगा रहे लोगों को विस्थापित करने का फैसला किया है। इसके बाद फड़ लाइसेंस आवंटित कर शहर के बारापत्थर, घोड़ा स्टैंड, स्नो व्यू, लैंस एंड में थान आवंटित होंगे। दरअसल शहर के पर्यटक स्थलों पर साल भर होने वाली पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए कई स्थानीय बेरोजगार युवा फड़ लगा रहे हैं।
यही कारण है कि पालिका की ओर से मांगे गए आवेदनों में दो दर्जन से अधिक ग्रेजुएट पोस्टग्रेजुएट समेत अन्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा भी वेंडर लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





