भारत
35 से ज्यादा तलवार और खंजर जब्त...खुफिया जानकारी के बाद एक्शन, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
21 March 2024 5:17 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
नांदेड: लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगते ही महाराष्ट्र की नांदेड पुलिस ने पहली बड़ी कार्रवाई की है. नांदेड शहर में एक दुकान से अवैध रूप से तलवारें, खंजर और छुरियां बेचे जाने की खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस ने दो दुकानों पर छापा मारा और 36 तलवारें, 85 खंजर और 8 चाकू का जखीरा जब्त कर लिया. इस मामले में वजीराबाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में आचार संहिता लगते ही नांदेड पुलिस सक्रिय हो गई है. चुनाव में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है. इसी बीच शहर में अवैध रूप से तलवारों और खंजरों की बिक्री की जानकारी मिली.
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो दुकानों पर छापा मार दिया. वहां से 36 तलवारें, 85 खंजर और 8 चाकू बरामद कर लिए. वजीराबाद के पुलिस निरीक्षक राजू वाटाने एक टीम के साथ इस इलाके में छापा मारने गए थे. वहां से उन्होंने हथियारों के साथ संतोष अबाराव शिरफुले को भी गिरफ्तार कर लिया.
उसके बताया कि वह इन तलवारों और चाकुओं को बेचने के लिए लाया था. इसी बीच एक और दुकान में हथियारों के रखे जाने की सूचना मिली थी. पुलिस की टीम ने उस दुकान पर भी छापेमारी की. वहां से एक तलवार, 12 खंजर और 7 चाकू बरामद किए गए हैं.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वजीराबाद थाने में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. चूंकि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण कोकाटे ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर से बाहर जाने वाले वाहनों की जांच के लिए नाकाबंदी लगा दी है.
Tagsलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावआचार संहितानांदेड पुलिसLok Sabha Elections 2024Lok Sabha ElectionsCode of ConductNanded Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





