
x
DEMO PIC
पुलिस ने यह जानकारी दी।
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम जिले में एक मोटर शोरूम में भीषण आग लगने से 36 इलेक्ट्रिक बाइकें जल कर खाक हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना सोमवार तड़के पलकोंडा कस्बे के मनम मोटर्स में हुई।
दीपावली पर विशेष छूट वाली बिक्री के लिए शोरूम में रखी ई-बाइकें व बैटरियां आग में जलकर खाक हो गईं।
दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
अधिकारियों को आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद सही कारण पता चलेगा।
शोरूम प्रबंधन के मुताबिक आग से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बता दें कि हैदराबाद में पिछले महीने एक ई-बाइक शोरूम में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। एक बहुमंजिला इमारत के तहखाने में स्थित शोरूम में लगी आग ऊपर की मंजिल पर स्थित एक होटल में फैल गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और होटल में मौजूद नौ अन्य घायल हो गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





