भारत

साइबर क्राइम: तीन हजार से ज्यादा सिम कार्ड ब्लॉक, 10 हजार की पहचान की गई

jantaserishta.com
30 Jun 2023 8:48 AM IST
साइबर क्राइम:  तीन हजार से ज्यादा सिम कार्ड ब्लॉक, 10 हजार की पहचान की गई
x

DEMO PIC 

साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) कमर कस चुकी है।
पटना: बिहार में साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) कमर कस चुकी है। करीब 10 हजार सिम कार्डों की पहचान की गई है, जिसे ऐसे अपराधों के लिए उपयोग किया गया था। इओयू ने ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे करीब 3500 सिम कार्ड को ब्लॉक कर दिया है।
बताया जाता है कि केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय से आर्थिक अपराध इकाई द्वारा विशेष अनुरोध कर सिम कार्ड सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों के माध्यम से स्थायी तौर पर इन सभी सिम कार्ड को बंद करवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ऐसे और करीब 4500 सिम कार्डों को भी ब्लॉक करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अन्य राज्यों में बैठकर भी अपराधी इन नंबरों के जरिए अपराध को अंजाम दे रहे थे। बताया जाता है कि इन नंबरों का उपयोग सामान्य और ऑनलाइन ठगी समेत अन्य अपराध में किया जा रहा था। अधिकारियों ने इस कार्रवाई के बाद ऐसे अपराधों में कमी की संभावना जताई है।
अपराधी ऐसे दस्तावेज का प्रयोग करते हैं, जिसमें नाम और पता समेत सारी जानकारी गलत रहती है। जांच के क्रम में पता चला कि अपराधी कई वास्तविक लोगों के आधार कार्ड पर सिम खरीद चुके हैं और उन लोगों को इसका पता भी नहीं है। इसे लेकर इओयू ने सेवा प्रदाता कंपनियों को आगाह किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story