भारत
शराब को लेकर चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या...पत्रकार का भी मर्डर, दहल गया इलाका
jantaserishta.com
5 April 2024 3:52 PM IST

x
पत्रकार की भी निर्मम हत्या.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना में गुरुवार देर रात शराब दुकान के चौकीदार की अज्ञात हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात 11 बजे पीसीआर को एक कॉल मिली, जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी।
पुलिस के मुताबिक सोनू (35 साल) शराब दुकान के बाहर गंभीर रूप से घायल मिला। उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला है कि रात 11 बजे अज्ञात बदमाश शराब लेने पहुंचे थे और उनका दुकान के चौकीदार से विवाद हो गया था। इसी दौरान चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पत्रकार की निर्मम हत्या
बिहार के पूर्णिया में गुरुवार से लापता एक पत्रकार की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक एक न्यूज पोर्टल में पत्रकार था। वहीं अपना मेडिकल शॉप भी चलाता था। मर्डर के बाद हमलावरों ने शव को संझेली ईदगाह पंचायत सरकार भवन के पास फेंक दिया है। मृतक के गले पर काले गहरे निशान के अलावा शरीर पर मारपीट के ताजे जख्म भी मिले हैं। परिजनों ने शक के आधार पर 4 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। पूरा मामला कसबा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के संझेली पंचायत के पोखरिया गांव निवासी मो.अख्लाक के रूप में हुई है। मृतक लोकल न्यूज पोर्टल का पत्रकार था। साथ ही कसबा के संझेली पंचायत स्थित कलाम चौक पर खुद का मेडिकल शॉप भी था।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई मो.कैसर ने बताया कि मृतक कल रात करीब 9 बजे कलम चौक स्थित मेडिकल शॉप बंद कर अपने चचेरे भाई आदिल को घर छोड़ने संझेली गया था। मोबाइल फोन डेड हो जाने के कारण उसने अपना मोबाइल चचेरे भाई को ही दे दिया था। इसके आधे घंटे के बाद वह वापस मोबाइल फोन लेने आया और इसके बाद से ही वह लापता था।
पूरी रात उसकी खोजबीन की गई। शुक्रवार सुबह खोजबीन के क्रम में कसबा के संझेली पंचायत के सरकार भवन के पास फेंका हुआ मिला। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इसके कुछ ही देर बाद वे मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी है।
अख्लाक के शरीर पर मारपीट के कई निशान हैं। साथ ही गले पर भी काले गहरे निशान मिले हैं। शव को देखकर लगता है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई है। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। बता दें कि, 1 महीने पहले शमशाद और मुसाफिर ने जानकी नगर के पास और अख्लाक उसके दोस्त आसिफ के साथ नोंकझोंक किया था।छिनतई के बाद कट्टा निकालकर गोली मारने की धमकी दी थी।
Tagsबिजनौरहीमपुर दीपा थानाबिजनौर न्यूज़बिजनौर पुलिसहत्याBijnorHeempur Deepa Police StationBijnor NewsBijnor PoliceMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





