
x
फाइल फोटो
भोपाल: मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में हर हिस्से से बड़ी संख्या में उम्मीदवारी के आवेदन आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने तो कहा है कि उनके पास अब तक लगभग साढ़े तीन हजार आवेदन आ चुके हैं और हर कोई अपनी जीत का दावा कर रहा है।
राजधानी में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की उम्मीदवारी के लिए इंडिपेंडेंट सर्वे करा रहे हैं और इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी भी सर्वे करा रही है और सर्वे में बहुत सी चीजें कॉमन होती हैं, कहीं-कहीं दो- दो, तीन तीन सर्वे हो रहे हैं। इनमें एक को दूसरे के सर्वे के बारे में नहीं पता। इन सर्वे में बहुत सी चीजें कॉमन आती हैं और बहुत ही विपरीत आती हैं। राज्य के विधानसभा चुनाव में पार्टी आखिर किसे टिकट देगी, इस बात का खुलासा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि वह उम्मीदवारी में स्थानीय व्यक्ति को महत्व देना चाह रहे हैं कि आखिर स्थानीय लोगों की राय क्या है, स्थानीय लोगों की राय के बगैर हम कुछ नहीं करने वाले। सर्वे एक इशारा होता है मगर स्थानीय व्यक्ति की राय के बगैर कोई फैसला नहीं करेंगे। राज्य में विधानसभा की 230 सीटें हैं और इसके लिए कांग्रेस में आवेदन का सिलसिला जारी है। कमलनाथ ने कहा, ''हमारे पास साढ़े तीन हजार आवेदन आए हैं, उनमें से एक भी नहीं कहता कि हम हारने वाले हैं सब कहते हम जीतने वाले हैं। पिछले चुनाव में भी ऐसा था, हर चुनाव में ऐसा होता है । बहुत सारे बीजेपी से आना चाह रहे हैं, मगर मैंने बीजेपी से आने वालों ने कहा है कि स्थानीय कांग्रेस से पहले चर्चा करें, स्थानीय कांग्रेसी की स्वीकृति होनी चाहिए, किसी की हेलीकॉप्टर लैंडिंग नहीं होने दूंगा। ऐसे में वे न तो कांग्रेस के रहते हैं और न बीजेपी के।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





