व्यापारियों से 35 लाख की लूट, 3 पुलिस वाले गिरफ्तार, विभाग के अधिकारियों में मचा हड़कंप, उठाया ये कदम

गोरखपुर: गोरखपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 24 घंटे के अंदर सर्राफा व्यापारियों से 35 लाख रुपए के सोने-चांदी और नकदी की लूट करने वाले तीन वर्दीवालों समेत कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. बस्ती में तैनात दारोगा और दो सिपाहियों समेत पुलिस की वर्दी में लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए थे. इसके पहले भी इनके गैंग ने ड्यूटी से गैर हाजिर रहते हुए बस्ती जिले से गोरखपुर आकर लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस के आलाधिकारी इनके खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई के साथ बर्खास्तगी के लिए भी डीजीपी कार्यालय को पत्र लिख रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में पुलिस वाले ही बदमाशों के साथ मिलकर लूट कर रहे हैं..
— Devvesh Pandey | देवेश पांडेय | دیویش پانڈے۔ (@iamdevv23) January 22, 2021
बस्ती पुलिस के दारोगा और सिपाहियों ने सर्राफा व्यापारियों से 35 लाख के सोने-चांदी और नकदी की लूट कर डाली..
यूपी में अपराधी अगर 'सुधर' रहे हैं, तो अब यूपी पुलिस के लोग ही उनकी भूमिका अदा कर रहे हैं.. pic.twitter.com/peUhLbywbJ
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





