भारत

यूपी में आज लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे

Subhi
12 July 2026 6:52 AM IST
यूपी में आज लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे
x
35 करोड़ पौधे

प्रदेश में रविवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए अब तक का सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का कहना है कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से मुकाबले का व्यापक अभियान बनाया जाएगा।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ स्थित जनभवन में पौधारोपण करेंगी, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे पौधा लगाएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में अभियान का नेतृत्व करेंगे।

पौधारोपण के लिए पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर, नीम, शीशम, जामुन, महुआ, आम, इमली, सहजन, गुलमोहर सहित स्थानीय जलवायु के अनुकूल फलदार, छायादार और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों का चयन किया गया है।

Next Story