
x
आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। भारत घूमने आई एक अमेरिकी महिला से पुदुच्चेरी में रेप का मामला सामने आया है। आरोपित मेहराज-उल-अशकीन भट को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 34 साल का है और एक बुटीक चलाता है। यहीं उसकी 64 साल की पीड़िता से दोस्ती हुई थी। ओडियानसलाई पुलिस ने बुधवार (1 फरवरी 2023) को बताया, मेहराज पिछले आठ महीनों से बुसी गली में बुटीक चला रहा था। वह जनवरी के पहले सप्ताह में पीड़िता से मिला था। मेहराज और महिला ने एक-दूसरे के संपर्क में रहने के लिए फोन नंबर भी शेयर किया था। इस बीच महिला तमिलनाडु भी गई। जब वह वापस पुदुच्चेरी लौटी तो दोनों एक रात डिनर पर मिले।
पुलिस के मुताबिक 30 जनवरी को वो महिला के साथ उसके कमरे पर गया। यहाँ पहले दोनों ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने उसे संबंध बनाने से मना किया। पुलिस के अनुसार मेहराज ने महिला की एक नहीं सुनी और बलात्कार कर वहाँ से चला गया। अगली सुबह महिला के प्राइवेट पार्ट में दर्द हुआ। उसने उससे अस्पताल जाने के लिए मदद माँगी। आरोपित ने उसकी मदद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला खुद अस्पताल गई। डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान पाए और पुलिस को सूचित किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत एफआईआर दर्ज कर मेहराज को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2022 में गोवा घूमने आई एक रूसी महिला के साथ होटल के कमरे में रूम बॉय शकील और सैनुद्दीन को बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपित नेपाल के बर्दिया के रहने वाले थे। गोवा पहुँचने के पहले ही दिन उन्होंने महिला के साथ हैवानियत की थी। महिला अपने 2 दोस्तों के साथ होटल में ठहरी हुई थी। गोवा में कई पर्यटक स्थलों की सैर के बाद जब वह शाम के समय अपने होटल में पहुँची, तभी दोनों ने मौका पाकर उसके साथ रेप किया। इसी तरह साल फरवरी 2020 में अपने बच्चे से मिलने केरल आई विदेशी महिला के साथ इंसाफ और अंसारुद्दीन ने बलात्कार किया था। 46 वर्षीय विदेशी महिला एमजी रोड पर स्थित एक होटल में ठहरी थी, जहाँ मोहम्मद इंसाफ और अंसारुद्दीन भी रुके थे। यहीं इन दोनों ने पूरी घटना को अंजाम दिया था।
Tagsविदेशी महिला का रेपअमेरिकी महिला रेपआरोपी गिरफ्तारForeign woman rapedAmerican woman rapedaccused arrestedदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story