भारत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,324 नए मामले

jantaserishta.com
1 May 2022 9:11 AM IST
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,324 नए मामले
x

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. देश में कोरोना के 3324 नए मामले सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 9.9% कम है. देश के पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. फिलहाल, देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 19 हजार 092 है. पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 408 का इजाफा हुआ है. बता दें कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,688 नए केस सामने आए थे.

दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के 1,520 मामले मिले हैं, इसके बाद हरियाणा में 490 मामले, केरल में 337 मामले, उत्तर प्रदेश में 275 मामले और महाराष्ट्र में 155 मामले सामने आए हैं.
देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के नए मामलों में से 83.54 प्रतिशत केस दिल्ली, हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से सामने आए हैं. अकेले दिल्ली 45.73% नए मामलों के लिए जिम्मेदार है.
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 मरीजों की मौत भी हुई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 23 हजार 843 हो गई है. वहीं, भारत का रिकवरी रेट अब 98.74% है.
देश में पिछले 24 घंटों में कुल 2 हजार 876 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ 25 लाख 36 हजार 253 हो गई है. देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 96 हजार 640 सैंपल की जांच की गई.
दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है. बीच में ये 8 फीसदी के करीब पहुंच गई थी और अभी भी कुछ दिन से ये 4.5 फीसदी के ऊपर बनी हुई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, 5 फीसदी से ऊपर की संक्रमण दर 'चिंताजनक' होती है. संक्रमण दर के बढ़ने और कोरोना के मामलों में उछाल आने के बाद लॉकडाउन की चर्चाएं भी शुरू हो गईं हैं. लोगों और कारोबारियों को लॉकडाउन लगने का डर सताने लगा है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी लॉकडाउन की कोई बात नहीं कही गई है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि स्थिति गंभीर नहीं है, क्योंकि वैक्सीनेशन और नैचुरल इम्युनिटी के कारण संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story