भारत

33 ट्रेनी IAS अफसर कोरोना संक्रमित, एकेडमी सील, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
21 Nov 2020 8:33 AM IST
33 ट्रेनी IAS अफसर कोरोना संक्रमित, एकेडमी सील, मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर.

उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 33 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ट्रेनी ऑफिसर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अकादमी को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. सभी ट्रेनी ऑफिसर ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे. वहीं, स्थानीय प्रशासन ने एलबीएस अकादमी में 5 कंटेनमेंट जोन बनाए हैं.

इस समय एलबीएस अकादमी में 95 फांउडेशन कोर्स के 428 ट्रेनी ऑफिसर मौजूद हैं. कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अकादमी को सैनिटाइज किया जाएगा. एलबीएस अकादमी के आवास गंगा, कावेरी, नर्मदा, सिल्वर वुड और हैप्पी वैली , महानदी छात्रावास को कंटेंनमेट जोन घोषित किया गया है.

जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर किसी को सर्दी ,जुखाम तथा बुखार आदि के लक्षण महसूस होते हैं तो वह 0135-2724506 तथा 7534826066 फोन नंबर पर संपर्क कर चिकित्सा सुविधा ले सकते हैं. साथ ही आपातकाल में पुलिस विभाग के टोल फ्री नंबर 112 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story