भारत

33 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, कुंभ में लगा था ड्यूटी

Admin2
15 April 2021 2:00 PM GMT
33 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, कुंभ में लगा था ड्यूटी
x
विभाग में मचा हड़कंप

हरिद्वार कुंभ में 33 पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसकें कई पुलिस कर्मी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। हालांकि पुलिस कर्मियों की हालत सामान्य बनी हुई है। हरिद्वार कुंभ से लौटे डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रमुख स्नानों के बाद पुलिस कर्मियों की जरूरत के अनुसार कोरोना जांच की गई। इस दौरान दस हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की जांच हुई। जिसमें 33 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। डीजीपी ने बताया कि बैशाखी स्नान के बाद बाहर से आई आधी फोर्स वापस लौटा दी गई है। साथ ही राज्य पुलिस को भी कुंभ ड्यूटी से धीरे धीरे वापस बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुंभ के दौरान ड्यूटी देने वाले सभी पुलिसकर्मियों को आईसोलेशन में रखने की जरूरत नहीं है। जिनमें कोरोना के लक्षण नजर आएंगे उन्हें ही आईसोलेशन में रखा जाएगा।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने पर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। 25 अप्रैल के बाद से एक लाख से अधिक लोगों के चालान मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर किया गया। इन दिनों रोजाना आठ हजार लोगों के चालान किए जा रहे हैं। जबकि बीते साल 24 मार्च 2020 से इस साल 24 मार्च तक प्रदेशभर में पुलिस ने 10.19 लाख चालान किए, जिसमें से 1.80 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया।

11 मार्च के पहले शाही स्नान के बाद से पुलिस कर्मियों के लिए कोविड जांच की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान 33 पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो संक्रमण की सामान्य दर से बहुत कम है। पुलिसकर्मियों का कोविड टीकाकरण संक्रमण रोकथाम में काफी हद तक प्रभावी साबित हुआ है।

Next Story