भारत

एटीएम से 33 लाख उड़ाए, वारदात के बाद मचा हड़कंप

jantaserishta.com
5 March 2022 5:45 PM IST
एटीएम से 33 लाख उड़ाए, वारदात के बाद मचा हड़कंप
x
अपनाया ये तरीका।

पटना: नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में शुक्रवार की शाम बैंक के अधिकारियों के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि एटीएम मशीन से पैसे गायब हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लुटेरों ने कैश बॉक्स को एटीएम से बाहर निकाल कर रख दिया गया था और रुपए गायब कर दिए गए थे।

नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने शनिवार को इसकी जानकारी मीडिया को दी। एसपी ने बताया कि बैंक पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि एटीएम में लगभग 35 लाख रुपये मौजूद थे। शुक्रवार को 17 लाख रुपये सीएमएस के कर्मियों के द्वारा डाला गया। पूर्व से ही एटीएम में 16 लाख रुपए मौजूद थे। 33 लाख रुपये की चोरी करने की बात सामने आई। डीएसपी सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दिनदहाड़े हुए इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सीएमएस कर्मियों से पूछताछ की गई, जिसकी निशानदेही के बाद 12 घंटे के अंदर इस कांड का खुलासा कर लिया गया।
एसपी ने बताया कि कैश लोडिंग करने वाली सीएमएस कंपनी के कर्मियों ने मछली मार्केट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से घटनास्थल वाले एटीएम में 17 लाख रुपये डालने के लिए मिले एटीएम के पासवर्ड को पूर्व की योजना के अनुसार राकेश कुमार एवं मोनू कुमार को उपलब्ध करा दिया। पासवर्ड मिलने के बाद दोनों बदमाश बाइक से बिहार थाना क्षेत्र के कचहरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम पहुंचे, जहां शटर को बंद कर अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के तार को पहले काट दिया एवं पासवर्ड का सहारा लेते हुए कैश ट्रे को एटीएम से बाहर निकाल लिया और उसमें रखे 31 लाख 78000 रुपये को निकाल कर बैग में भरकर वहां से फरार हो गए।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story