
अलवर: भिवाड़ी के मिलकपुर स्थित मोहन राम मेले में नोएडा, दिल्ली, नीमराणा और भरतपुर से दर्शन करने आए 33 श्रद्धालु शीतल जूस पीने से अचेत हो गए. जिनको पुलिस ने गंभीर हालत में भिवाड़ी सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. यहां से गंभीर हालत को देखते हुए एक पुरुष सहित 6 महिलाओं को मंगलवार देर शाम राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भरतपुर क्षेत्र के नगला सूबेदार निवासी महिला मछला जाट, सुनीता, सुमेरा ,सत्यवती ,बीना देवी और सीताराम का उपचार राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में चल रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





