भारत
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर नोएडा में 328, गाजियाबाद में 324 वाहनों का हुआ चालान
jantaserishta.com
17 Feb 2023 11:00 AM IST

x
फाइल फोटो
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा और गाजियाबाद में वाहन चलाने वाले सावधान हो जाएं। 16 फरवरी से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के न लगने से चालान की करवाई शुरू हो चुकी है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अवधि 15 फरवरी को समाप्त हो गई है। ऐसे में नोएडा और गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 16 फरवरी से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। नोएडा और गाजियाबाद में बीते गुरुवार से बिना एचएसआरपी के चलने वाले वाहनों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाने लगा है।
गौतमबुद्धनगर में यातायात पुलिस द्वारा परिवहन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्थानों पर मानक के अनुसार हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट (एचएसआरपी) न लगे वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी। इसमें दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगे 328 वाहनों के ई-चालान किये गये। साथ ही वाहन चालकों को वाहनों में एचएसआरपी के महत्व के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया।
दूसरी ओर गाजियाबाद के शहर एवं देहात क्षेत्र में बिना निर्धारित मानक के अनुरूप अथवा बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के संचालित वाहनों के विरूद्ध प्रभावी एवं व्यापक अभियान चलाकर कुल 324 वाहनों चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गयी है।
Tagsहाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटनोएडानोएडा न्यूज़गाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसhigh security number platenoidanoida newsghaziabadghaziabad newsghaziabad police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





